रोहिणी सेक्टर-11 की श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन आज सें शुरू हो गया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान नवीन कौशिक, मुख्य संयोजक कर्मसिंह ¨कर्मा, मुख्य संरक्षक अनिल राणा , चेयरमैन उमेश पाठक व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के पूर्व मौके पर चेयमैन पाठक जी ने बताया कि रामलीला में सेक्टर 11, 16, 17 के कलाकार भाग लेते हैं, जिसे दर्शकों ने हमेशा अपना स्नेह दिया है। इस रामलीला मंचन में सभी कलाकार हमारी कमेटी के ही सदस्य है,।कमेटी के वाइस चेयरमेन पवन गुप्ता ने बताया इस वर्ष मुख्य आकर्षण जलपरी का है जिसे लोग काफ़ी प्रसन्न्द कर रहे है ।उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन प्रवेश वाही, रोहिणी जोन के चेयरमैन देवेंद्र सोलंकी, विधायक महेंद्र गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, महामंत्री सुमीत चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी मिलकर विगत वर्षो की भाति इस साल की रामलीला को भव्य रामलीला बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है ।

रामलीला आयोजन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेश वाही ने कहा कि राम के आदर्शो की शिक्षा बच्चों को देने के लिए रामलीला का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों में बचपन से ही भगवान राम के संस्कार सिखाए जा सकते हैं। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हमें कुछ समय रामायण और गीता को समझने के लिए भी निकालना जरूरी है।

