वर्तमान में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत श्री चहल अपने साथ आज़मगढ़, आगरा और प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपने प्रभावशाली कार्यकाल का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।
चंदौली में डीएम रहते हुए 2018 में काला चावल की खेती का सफल प्रयोग करने के लिए प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं.
काम के प्रति डीएम नवनीत सिंह चहल बहुत सख्त हैं उन्हें जनता के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही पसंद नहीं है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सदर तहसील की मिढ़ाकुर ग्राम पंचायत ने तैनात लेखपाल जय किशोर निगम थे. बताया जा रहा है कि लेखपाल ने एक किसान के खेत के कागजात सही करने के लिए 35 हजार रुपए मांगे थे और फिर वो दूसरे कर्मचारियों के नाम से 15 हजार रुपये और मांग रहा था.

जब लेखपाल जय किशोर निगम के रिश्वत लेने के मामले में फतेहपुर सीकरी विधायक ने डीएम नवनीत चहल से इसकी शिकायत की. वीडियो वायरल होने के बाद डीएम नवनीत चहल ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

spupasanayadav
