पूर्व दिल्ली विधायक डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्ट्डी ग्रुप गैर सरकारी संगठन ने देशभक्ति पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘‘ये है मेरा वतन’’ की विशेष स्क्रीनिंग फिल्म सभागार, 1 महादेव रोड, नई दिल्ली पर आयोजित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड मुस्लिम निर्माता, निर्देशक व अभिनेता मुश्ताक पाशा ने किया है। इस फिल्म ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त करने के लिए, भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक को एक मात्र समाधान बताया।
मुख्य अतिथि के नाते दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा व विशिष्ट अतिथि ग्राफिसैडस चेयरमैन मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
फिल्म अभिनेत्री मृदुला महाजन व निर्माता, निर्देशक व अभिनेता मुश्ताक पाशा उपस्थित रहे।
खचाखचा भरे सभागार में संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार जी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, जैन गुरू डॉ. लोकेश मुनी जी, मुकेश गुप्ता, भाजपा पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी ने संबोधित किया।दक्षिण दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्षा श्रीमती माया बिष्ट, पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी, सेंसर बोर्ड सदस्या सीमा सूरी सहित दिल्ली स्टडी ग्रुप पदाधिकारी विजय मेहता, भूपेंद्र कंसल, योगेश टंडन, गजेंद्र सोलंकी, सुभाष नागर, नसीम खांन, जयकिशन गुप्ता व शालू कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ने पहले भी इसी सभागार में कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग कराई थी।
