मंगोलपुरी नई दिल्ली स्थित संजय गांधी स्मारक अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जो विरोध का पहला दिन सफल बताया जा रहा है ।

नई दिल्ली, मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित संजय गांधी स्मारक अस्पताल के कर्मचारी अपनी मांगे ना पूरी होने को लेकर आज से हाथ पर काली पट्टी बाँधकर अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए हैं,जिसको लेकर संजय गांधी अस्पताल कर्मचारी यूनियन ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को इस मामले में एक ज्ञापन भी सोपे थे । यूनियन के महासचिव जोगिंदर सिंह ने बताया कि हमारे कर्मचारियों की मांगे काफी लंबे समय से लंबित है।
उन्होंने बताया कि जब से डी ए 50 % हुआ है तब से अस्पताल रोगी देखभाल भत्ते में 25% की बढ़ोत्तरी को लेकर आज से काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।जबकि यह भत्ता दिल्ली के अन्य सरकारी अस्पतालों को प्रशासन ने कर्मचारियों को दिया है जबकि हमारे यूनियन ने कर्मचारियों की इस मांग को लेकर लिखित वह मौखिक रूप से अस्पताल प्रशासन को पूर्व में कई बार चेताया भी था इसके बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नही लिया।जिसके चलते मजबूरन बी.सी.डी श्रेणी के स्थाई व अस्थाई सहित पैरामेडिकल स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए।
यूनियन के प्रधान मनोज मिश्र ने बताया कि इस अनिश्चित हड़ताल को तीन चरणों में किया जाएगा । पहले चरण में 19 फ़रवरी से 21 फरवरी तक कर्मचारीयो की मांग ना पूरी होने तक हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जाताया जाएगा । तथा 23 से 25 फरवरी तक सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक धरना प्रदर्शन ,और तीसरे और अंतिम चरण में सभी कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे ।.जब तक इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे ।

