रोहतक रोड, पीरागढ़ी (दिल्ली) के पास सर्व धर्म कल्याण एकता न्यास मंच की ओर से 31 जनवरी को जे-3बी उद्योग नगर 70+ उम्र वालो का निः शुल्क स्वास्थ एवं मोतिया बिंद जाच एवं परामर्श शिविर लगाया गया । यह कैंप डाॅ.मानिक मित्तल नेत्र रोग विशेषज्ञ एमडी एम्स, संस्था के अध्यक्ष विकास चलाना एवं दिनेश जुनेजा एमडी- अलविस्ता बायोसाइंसज प्राइवेट एलटीडी एवं आस्था मेडिवेज एल .एल पी एवं नई दिल्ली के डॉक्टरों के सहयोग से किया गया । इसमें शामिल सुभाष बिंदल,नरेंद्र बिंदल पूर्व निगम पार्षद , ज्ञान जुनेजा ने लोगो के स्वास्थ्य जाच में सहयोग दिया। इस दौरान जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण थे,वे इस कैंप का लाभ उठाएं । अध्यक्ष विकास चलाना महासचिव ने बताया कि समिति के अधिकांश सेवा शहरी क्षेत्र में चल रहा हैं। समिति ने अब ग्रामीण क्षेत्र में सेवा प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पुण्य कार्य के लिये गांव देहात के समाजसेवी युवाओं का सहयोग लिया जाएगा जिससे समाज के ज़रूरत मंद लोगों को लाभ मिल सकें।

मोतियाबिंद (Cataract) के ऑपरेशन के लिए कई अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ और आई केयर सेंटर उपलब्ध हैं।
Dr. Manik Mittal (New Vision Eye Centre): पश्चिम विहार में स्थित यह केंद्र बिना टांके वाली (Painless) मोतियाबिंद सर्जरी के लिए अच्छी समीक्षाएं (Reviews) रखता है।

