मुंबई, 29 सितंबर, 2025: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहतमहारत्न पीएसयू, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) कोउसके अभिनव एचपी पे ‘फ्यूल फेस्ट‘ अभियान के लिए प्रतिष्ठित ईटी ब्रांडइक्विटी मार्टेक+ पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नईदिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें डिजिटल जुड़ावऔर ग्राहक-केंद्रित मार्केटिंग में एचपीसीएल की सफलता को सराहा गया।
मई-जून 2025 में चलाया गया एचपी पे ‘फ्यूल फेस्ट‘ अभियान एचपीसीएल कीरिटेल टीम, विपणन अधिकारियों, कॉम्को अधिकारियों और एचपी पे टीम के संयुक्त प्रयासों से सफल हुआ। एमओएंगेज ग्राहक जुड़ाव प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी का उपयोग करके, इस अभियान ने सभी रिटेल अंचलों में बेहतर ब्रांडप्रचार और उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदर्शित कीं, जिससे ग्राहकों तक पहुँच और उनकाअनुभव दोनों ही काफी बेहतर हुए।
इस अवसर पर एचपीसीएल के निदेशक (विपणन) श्री अमित गर्ग ने कहा कि, “यह पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि एचपीसीएल अपने हर नवाचार के केंद्र मेंहमेशा ग्राहकों को ही रखता है।” एचपी पे के माध्यम से “फ्यूल फेस्ट” अभियानने यह प्रदर्शित किया है कि कैसे डेटा-आधारित जुड़ाव और व्यक्तिगत पहुँच हमारेरिटेल आउटलेट्स पर ग्राहक अनुभव को बदल सकती है।”
इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड इक्विटी द्वारा शुरू किए गए मार्टेक+ अवार्ड उन संगठनोंको दिए जाते हैं जो विपणन तकनीक, डिजिटल उत्कृष्टता और ग्राहक-केंद्रितनवाचार में नेतृत्व दर्शाते हैं। एचपीसीएल को इस मंच पर मिली यह मान्यता इस बात को रेखांकित करती है कि वह ग्राहक सेवा के साथ तकनीक के एकीकरण में अपनी बढ़ती हुई मजबूती को दर्शा रहा है और भारत के ईंधन रिटेल क्षेत्र के लिए सहज एवं नवोन्मेषी समाधान प्रदान कर रहा है।
400020
