भारत के सबसे बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठन जय हिंद मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा का दिल्ली के मादीपुर–पंजाबी बाग क्षेत्र में आयोजित भव्य समारोह में हजारों लोगों की उपस्थिति में पगड़ी पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर गरिमामय सम्मान किया गया। इस अवसर पर जय हिंद मंच की एक विचार-गोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में बेरी अध्यक्ष एवं पंडित भगवत दयाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। विचार-गोष्ठी में देश के अनेक प्रतिष्ठित आईएएस, आईपीएस, सैन्य अधिकारी (जनरल), विधायक, पूर्व विधायक, महापौर एवं न्यायाधीश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ, जो गृह मंत्रालय की डायरेक्टर डॉ. चित्रलेखा शर्मा द्वारा संपन्न किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में—
श्री नवीन जय हिंद, कमिश्नर, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स
डॉ. धर्मपाल भारद्वाज, प्रमुख, दिल्ली फायर ब्रिगेड (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त)
श्री अनिल, वरिष्ठ पायलट
श्री दिनेश शर्मा, एसीपी, दिल्ली पुलिस
डॉ. राम अवतार शर्मा, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता
श्री राकेश शर्मा, अधिवक्ता (धारा 370 व 35A याचिकाकर्ता)
अन्य गणमान्य उपस्थितियाँ— श्री सुनील शर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी, मादीपुर),
श्रीमती मीनू शौकीन (महिला अध्यक्ष, पीरागढ़ी, दिल्ली),
राजबाला शर्मा (पीरागढ़ी),
श्री मनेश यादव (गुरुग्राम),
डॉ. अतुल भारद्वाज,
अरव भारद्वाज (प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता),
प्रदीप ढाका (युवा आइकन),
श्याम भगत एवं विकास भारद्वाज अपनी टीम सहित,
अलेवाह-खंडा (जींद) से 18 खाप के प्रधान रोशन लाल शर्मा,
बलवान शर्मा, राजेश शर्मा,
वृंदावन से वाघिस अवस्थी,
मुकुंदपुर से योग गुरु कमला शर्मा,
निशांत वैद्य एवं कंचन शर्मा।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में श्री राजीव कोहली की टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
आयोजक— लवनेश भारद्वाज (सनी), दीपक एवं अंकित शर्मा—को इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
उल्लेखनीय तथ्य:
जय हिंद मंच वर्तमान में देश के 9 राज्यों, 300 जिलों में 450 कार्यालयों के माध्यम से 15,50,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ सर्वजातीय, गैर-राजनीतिक अभियान चलाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण तथा लोकतंत्र की मजबूती हेतु निरंतर सक्रिय है।
