नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025: ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) ने हाल ही में पूर्व दिल्ली विधायक डॉ. विजय जौली को सम्मानित सलाहकार नियुक्त किया है। चेयरमैन हरवंश चावला, महानिदेशक डॉ. बीबीएल मधुकर, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व समीप शास्त्री के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त, सलाहकार नियुक्ति पत्र डॉ. विजय जौली को सौंपा गया। (कॉपी संलग्न है)।
ज्ञात रहे ब्रिक्स देशों के समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रिका के संग ईरान, मिस्र, इथोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब व इंडोनेशिया शामिल हैं। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का मूल उद्देश्य इन सभी देशों में व्यवसाय व व्यापार को बढ़ाना, नये औद्योगिक अध्याय खोलना तथा नेटवर्किग द्वारा संपर्क सूत्रों का विस्तार करना है।

