पंजाब में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ ने कई घर तोड़े, सपने उजाड़े और लोगों के जीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया। इस कठिन समय में सकरनी ग्रुप ने आगे बढ़कर दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद का संकल्प लिया। सिर्फ़ राहत सामग्री पहुंचाने तक सीमित न रहकर, सकरनी ने 5 गांवों में जीवन पटरी पर लौटाने की पूरी ज़िम्मेदारी ली। सकरनी ग्रुप ने 10 नए मकान, लगभग 50 क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत और पेंटिंग करवाने के साथ ही कई सरकारी स्कूलों का पुनर्निर्माण शुरू कराया, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उनका भविष्य सुरक्षित रहे।
सकरनी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक गुप्ता जी ने कहा, “बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा ने पंजाब और पूरे देश में तबाही मचाई है। पंजाब के लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए सदैव आगे रहते हैं। जब संकट उनके सामने आया है, तो हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़े हों और उन्हें इस कठिन घड़ी से उबारें।”

हलका इंचार्ज श्री शमशेर सिंह ने बताया कि घरों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और कुछ ही दिनों में पुनर्निर्माण कार्य शुरू होकर पीड़ित परिवारों को उनके नए घर सौंप दिए जाएंगे। इस पहल के लिए श्री शमशेर सिंह ने सकरनी ग्रुप का धन्यवाद किया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, दिल्ली और पंजाब के विधायकों, अन्य नेताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सकरनी के दीनानगर के डीलर श्री बलजीत सिंह, सरपंच श्री रणजीत सिंह, श्री सन्नी भोगल, श्री रूद्र एवं सकरनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सकरनी ग्रुप ने यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में दिल खोलकर मदद करना ही सच्ची ताकत है। उनके इस कदम ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के जीवन में नई उम्मीद और विश्वास लौटाया है।
