नई दिल्ली, 25 अगस्त, 2025: अमेज़न इंडिया ने आज हिन्दुस्तान पेट्रोलियमकॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट आश्रय के संवर्धनकी घोषणा की जिसके तहत देशभर में 40 नए आश्रय केंद्र प्रारम्भ किए जाएँगे। उत्तर-पश्चिम, दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्र से माननीय सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया द्वारा शहर के रोहिणी क्षेत्र में नवीनतम सुविधा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटनसमारोह में कार्यकारी निदेशक, गैर-ईंधन व्यवसाय – एचपीसीएल, श्री मुरलीकृष्ण वी. वाद्रेवु; निदेशक – परिचालन, अमेज़न–भारत, श्री सलीम मेमन एवंसुश्री एशले डे ला टोरे, उपाध्यक्ष – अमेज़न यू.एस. ट्रांसपोर्टेशन, सस्टेनेबिलिटीतथा कुइपर पब्लिक पॉलिसी उपस्थित थे। इसके साथ ही, अमेज़न के अब 13 शहरों में 65 आश्रय केंद्र हो गए हैं जो 2025 के अंत तक 100 ऐसे केंद्र स्थापितकरने के उसके लक्ष्य के और करीब पहुँच गया है। दिल्ली-एनसीआर में, अमेज़नअब 24 आश्रय केंद्रों का संचालन करता है। सभी केन्द्रों में आश्रय केंद्रसुविधायुक्त विश्राम स्थल हैं जहाँ वातानुकूलित बैठने की व्यवस्था, स्वच्छपेयजल, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा किट आदि उपलब्ध हैं। भारत के ई-कॉमर्स नेटवर्क के सभी डिलीवरी सहायक आश्रय केंद्रोंपर उपलब्ध सुविधाओं का निःशुल्क उपयोग कर सकते हैं। 2024 की तीसरीतिमाही में प्रारम्भ किए जाने के बाद से, आश्रय केंद्रों के उपयोग में 70% की वृद्धिदेखी गई है।

उत्तर-पश्चिम, दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्र से माननीय सांसद, श्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा– “प्रोजेक्ट आश्रय भारत की तेजी से बढ़ती गिग अर्थव्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक प्रोजेक्ट है एवं मैं अमेज़न की दूरदर्शिता की सराहना करता हूँ। “जैसे-जैसे हमारा देश अपने डिजिटल कॉमर्स बुनियादी संरचना को मज़बूत कर रहा है, ये केंद्र डिलीवरी पेशेवरों को आवश्यक सहायता प्रदान करते हैं जो हमारेव्यवसायों को प्रतिदिन लाखों घरों से जोड़ते हैं। सरकार ऐसी नवीन पहलों के साथ दृढ़ता से खड़ी है जो भारत के आर्थिक विकास की योजना को आगे बढ़ातेहुए श्रमिक कल्याण को बढ़ावा देती हैं। यह पहल दर्शाती है कि आपके कार्य के प्रति समर्पण वाकई उल्लेखनीय है और हम इसकी बहुत सराहना करते हैं।”
निदेशक – परिचालन, अमेज़न – भारत, श्री सलीम मेमन ने कहा, “हमारे डिलीवरीसहायकों का उत्थान हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है।” “ये आश्रय केंद्रउन दैनिक चुनौतियों का समाधान करते हैं जिनका सामना डिलीवरी सहायकों कोव्यस्त ट्रैफ़िक और बदलते मौसम की स्थिति में करना पड़ता है। इन आवश्यकसुविधाओं को प्रदान कर सभी डिलीवरी कर्मियों के लिए, चाहे वे किसी भी कंपनीके लिए डिलीवरी करते हों, हम डिलीवरी से जुड़े आमजन के कल्याण के प्रतिअपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत कर रहे हैं। एचपीसीएल के साथ हमारा सहयोग हमेंइस नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करने और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था कोमज़बूत करने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का समर्थन करने में सक्षम बनाताहै।”
कार्यकारी निदेशक, गैर-ईंधन व्यवसाय – एचपीसीएल, श्री मुरलीकृष्ण वी. वाद्रेवुने कहा – “अमेज़न के साथ अपने ईंधन स्टेशनों की पुनर्कल्पना कर, हम पूरे भारत में डिलीवरी सहायकों के लिए आवश्यक आश्रय स्थल बना रहे हैं। “यह पहलडिलीवरी पार्टनर्स को व्यस्त दिनों में राहत के पल प्रदान करेगी। ये आश्रय केंद्रभारत की गिग इकॉनमी वर्कफोर्स को सम्मान के साथ समर्थन प्रदान करने कीहमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, साथ ही भारतीयों के घरों तक पहुँचाए जाने वालेप्रत्येक पैकेज के पीछे छिपी मानवता को भी पहचानते हैं।“
अमेज़न त्योहारी सीजन के लिए तैयारियां कर रहा है
पिछले हफ्ते, अमेज़न ने घोषणा की कि वह अपने फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्ट सेंटर्सऔर लास्ट माइल डिलीवरी नेटवर्क के परिचालन नेटवर्क में 1,50,000 से अधिकमौसमी रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है क्योंकि यह आगामी त्योहारी सीजन के दौरान लाखों ग्राहकों की सेवा करने के लिए तैयार है। इन अवसरों में भारत भर के 400 से अधिक शहरों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर शामिल हैंजिनमें मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, लखनऊ, कोचीन, कोयंबटूर, इंदौर, रायपुर, जालंधर, जोधपुर, रांची, अनंतनाग, जलगाँव जैसे शहर शामिल हैं। विशेष रूप से, अमेज़न ने हजारों महिला सहयोगियों के साथ-साथ 2000 सेअधिक पीडब्ल्यूडी (विविध क्षमताओं वाले) को अपने नेटवर्क में अवसर प्रदानकिया है। अमेज़न इंडिया ने इनमें से अधिकांश नए सहयोगियों को पहले हीशामिल कर लिया है।
Amazon.in के बारे में
अमेज़न चार सिद्धांतों पर आधारित है: प्रतिस्पर्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ग्राहक उत्साह, आविष्कार के प्रति जुनून, परिचालन उत्कृष्टता के प्रतिप्रतिबद्धता और दीर्घकालिक सोच। अमेज़न दुनिया की सबसे अधिक ग्राहक –केंद्रित कंपनी, दुनिया का सबसे अच्छा नियोक्ता और दुनिया का सबसे सुरक्षितकार्यस्थल बनने का प्रयास करता है। ग्राहक समीक्षाएं, 1-क्लिक शॉपिंग, व्यक्तिगत अनुशंसाएँ, प्राइम, फुलफिलमेंट बाय अमेज़न, एडब्ल्यूएस, किंडलडायरेक्ट पब्लिशिंग, किंडल, करियर चॉइस, फायर टैबलेट, फायर टीवी, अमेज़नइको, एलेक्सा, जस्ट वॉक आउट तकनीक, अमेज़न स्टूडियोज़ और द क्लाइमेटप्लेज, अमेज़न द्वारा अग्रणी सुविधाएं हैं। अधिक जानकारी के लिए, www.amazon.in/aboutus पर जाएँ ।
एचपीसीएल के बारे में:
महारत्न कंपनी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), अपनीमज़बूत रिफाइनिंग क्षमताओं, अखिल भारतीय वितरण नेटवर्क और व्यापकग्राहक संपर्क केंद्रों के साथ भारत के ऊर्जा क्षेत्र का एक प्रमुख स्तंभ है। कंपनी नेदेश के सबसे बड़े पेट्रोलियम विपणन नेटवर्कों में से एक निर्मित किया है जिसके24,000 से ज़्यादा रिटेल आउटलेट गुणवत्तापूर्ण ईंधन और विशिष्ट सेवाएँ प्रदानकरते हैं। गैर-ईंधन रिटेल क्षेत्र में क्लब एचपी आउटलेट्स, अपना घर ट्रकरसुविधाएँ और एचपी हैप्पी शॉप्स जैसी पहलों के माध्यम से, एचपीसीएल ग्राहकोंकी सुविधा को बढ़ा रहा है और साथ ही अपने रिटेल क्षेत्र को एकीकृत ऊर्जा औरसेवा केंद्रों में बदल रहा है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
कृति अशोक
अमेज़न इंडिया
