नई दिल्ली : संगीत प्रेमियों के लिए 27 सितंबर की शाम खास होने जा रही है। हांडा बैंगल्स के सौजन्य से एक विशेष सूफियाना संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हमसर हयात और निज़ामी ब्रदर्स अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। इस विशेष संगीत संध्या में दिल्ली घराने की सूफी संगीत परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में सूफी संगीत के साथ गीत, ग़ज़ल, भजन और कव्वाली की प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजकों के मुताबिक, इस शाम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को भारतीय संगीत की समृद्ध और रूहानी परंपरा से जोड़ना और उन्हें यादगार सांगीतिक अनुभव प्रदान करना है। निज़ामी ब्रदर्स लंबे समय से अपनी विशिष्ट गायकी और सूफियाना अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रस्तुति में दिल्ली घराने की संगीत परंपरा, अदब और रूहानियत का संगम देखने को मिलेगा। वहीं, हमसर हयात की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हांडा बैंगल्स के श्री कमल हांडा ने कहा कि यह आयोजन संगीत, संस्कृति और सूफियाना विरासत का खूबसूरत संगम है। उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति अपने लगाव के साथ इस कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को एक सुकूनभरी और यादगार शाम का अनुभव देना है। हांडा बैंगल्स गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी के क्षेत्र में सक्रिय ब्रांड है। कंपनी की ओर से विभिन्न डिजाइनों और विकल्पों में ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाती है। आयोजकों के अनुसार, मौजूदा समय में गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी को किफायती विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के टिकट और पास हांडा बैंगल्स के सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ₹20,000 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को दिए जाने वाले कूपन के माध्यम से भी कार्यक्रम के टिकट/पास प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम स्थल, इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित के. डी. जाधव हॉल के बाहर भी टिकट उपलब्ध रहेंगे। संगीत और सूफियाना परंपरा के प्रेमियों के लिए यह शाम गीत, ग़ज़ल, भजन, कव्वाली और सूफी संगीत के विविध रंगों से सजी होगी।
