नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान छात्रा कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी हवाबाज स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने संजय कुमार पर हमले की बात कथित तौर पर स्वीकार की थी। विवाद बढ़ने पर CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत सैकड़ों समर्थकों ने संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने आश्वासन दिया था कि आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बाद में उसे बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया। उस पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ी जा रही है ।
