गुरुग्राम हरियाणा: राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता **आरोहण 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किया गया। इस प्रतियोगिता में नृत्यांगना डांस अकादमी और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, रोजवुड सिटी, सेक्टर-50, गुरुग्राम से कुल 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नृत्यांगना डांस अकादमी से लगभग 19 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कथक समूह ने रजत पदक, जबकि लोक नृत्य समूह ने रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया। वहीं एकल नृत्य श्रेणी में भी लगभग सभी विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में स्वप्निल सिंह, कृष्णा वैष्णव, अहाना श्रीवास्तव, इवान्शिका, कुंतल, सानवी वैकोले, सानवी अग्रवाल, आरोही श्रीवास्तव, अश्वी त्यागी, सांची, नायरेती पालीवाल, तिशा अवियाना मजूमदार, आरोही और इशिका सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वहीं आरपीएस इंटरनेशनल स्कूलसे 41 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय के गिद्धा लोक नृत्य समूह ने स्वर्ण पदक जबकि कनिष्ठ कथक समूह ने रजत पदक हासिल किया। एकल नृत्य में अमना जैन, मितालिनी पंथ, मिराया, आकर्षा शर्मा, दैविक खंडेलवाल ने तबला एकल तथा गीताक्षी ने कथक एकल में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा लवणी सहित कई विद्यार्थियों ने भी पदक जीते। लगभग सभी विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस पूरे आयोजन में विद्यार्थियों को ललिता कुंडू द्वारा नृत्य का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों, शिक्षकों और दोनों संस्थानों में खुशी का माहौल है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नृत्य के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

