नई दिल्ली : 57वीं GST परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं नए कर प्रावधानों के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 100 दिवसीय GST करदाता आउटरीच एवं हैंडहोल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुरानी दिल्ली, दरियागंज और पहाड़गंज के व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री उपेंद्र गुप्ता, IRS (C&IT), ने GST के नए प्रावधानों, संशोधनों और उनके व्यावहारिक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी तथा व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। श्री शैलेश कुमार, प्रधान आयुक्त, GST नॉर्थ, IRS, ने कहा कि ऐसे आयोजन सरकार और व्यापारियों के बीच संवाद एवं विश्वास मजबूत करते हैं। इस अवसर पर श्रीमती भारती शर्मा, अपर आयुक्त, CGST दिल्ली नॉर्थ, श्री आयुष श्रीवास्तव और श्री मनमोहन सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ललित मित्तल, कपिल आनंद, अजय अग्रवाल, विक्की चंडोक, अश्विनी अरोड़ा, राज नागपाल, विशाल, राजीव, जी.के. अग्रवाल, सुभाष विज और हरिओम मेहंदीरत्ता सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने GST सुधारों एवं व्यापारिक चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री उमेश नागपाल जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने और विभिन्न संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं श्री राजेश चौधरी ने अपने नेतृत्व में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक संभाली। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को GST बदलावों की जानकारी देना, उनकी समस्याएं सुनना और विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा। यह पहल व्यापारिक समुदाय और GST विभाग के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई।
