महान राष्ट्र सेवक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर “विचार गोष्ठी एवं महामना सम्मान समारोह “ समाधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है !

इस अवसर पर कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले सम्मानित मानवों में महर्षि पंडित रमण गुरु त्रिवेदी पुजारी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार विशिष्ट अतिथि अनूप प्रधान संसद सदस्य हाथरस यूपी मुख्य वक्ता श्री संजय भाई जोशी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा एवं श्रीमती चित्र लेखा शर्मा ,निदेशक -गृह मंत्रालय सकरनी प्लास्टर के चेयरमैन श्री अशोक गुप्ता , श्री मति आभा चोपड़ा निदेशक – पंजाब केशरी ग्रुप , प्रोफेसर दिलीप कुमार क्षेत्रीय निदेशक जम्बू कश्मीर , डा.देवेश मिश्र प्रोफ़ेसर इग्नो मैदानगढ़ी दिल्ली, अधक्षता -श्री सुरेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय हिन्द, डा. प्रमोद तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष- समाधान फाउंडेशन दिल्ली एवं अन्य संगठन के राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले सम्मानित मानव उपस्थित रहेंगे।यह कार्यक्रम २५ दिसम्बर २०२५ दिन गुरुवार को समय २ बजे दोपहर से प्रारंभ होकर शाम ५ बजे तक कंज़िटस्शन चलेगा और के कंस्टीट्यूशन क्लब रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित होगा।इस महोत्सव समारोह में मुख्य रूप से भारतीय देश भक्तों को याद करते हुए उनके विचार प्रस्तुत किये जाएँगे जो इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों को एक प्रेरणा प्रदान हो सके ।
