नई दिल्ली:-महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव पर “समाधान फाउंडेशन” द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सेवा की परंपरा और राष्ट्र नायकों के आदर्शों को समर्पित एक गरिमामय समारोह का आयोजन राजधानी के ‘कांस्टिटुइशन क्लब ऑफ इंडिया’ में 25 दिसम्बर 2025 को किया गया।

समाधान फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य “सम्मान समारोह “का आयोजन “ किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट समाजसेवियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, ग्रामीण विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
* मुख्य अतिथि गृह विभाग की निदेशक डॉ चित्रलेखा शर्मा ने कहा, की देश के इन महापुरुषों को समय समय पर याद नहीं किया तो हमारी युवा पीढ़ी महापुरुषों के व्यक्तित्व के परिचय से अनजान रह जाएगी। इसीलिए उन्हें याद करना ही सही मायने में सच्ची राष्ट्र भक्ति है। उन्होंने कहा इस आयोजन के लिए समाधान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ प्रमोद तिवारी जी को धन्यवाद देती हू जिन्होंने इस सस्था के माध्यम से महामना मालवीय जी और अटल जी को याद करते हैं ।

उन्होंने कहा कि मालवीय जी कों भारतीय शिक्षा और संस्कृति का सुदृढ़ आधार स्तंभ बताया और आगे कहा “अटल जी संवाद और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उनका दर्शन ‘राष्ट्र प्रथम, आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।इस्कॉन समूह प्रेसिडेंट श्री बी. एन. दास जी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फाउंडेशन आपदा राहत, रक्तदान, बाल शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. तिवारी ने अपना जीवन राष्ट्र और समाज की सेवाकार्यों के लिए समर्पित किया हुआ है।समाधान फाउंडेशन द्वारा जरूरत मंदी को , कंबल , गरीब बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व स्कूल ड्रेस जैसी अन्य आवश्यक सामग्री अपने सामर्थ्य अनुसार एवं मिले सहयोग अनुसार निरंतर सेवा करती रही है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना है।
> “यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सेवा की उस अटूट परंपरा का है जिसे अटल जी और महामना मालवीय जी ने सींचा था।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य-पाठ के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने “जय भारत” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्र नायकों को नमन किया गया । समारोह समापन के अवसर पर सस्था के अध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी ने लोगो के आगमन एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और साथ में उपस्थित कार्यकर्ताओं यह संदेश दिया कि सेवा को जीवन का संस्कार बनाना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण है ।
मीडिया संपर्क हेतु:
समाधान फाउंडेशन
नई दिल्ली।
9911662767

