11 साल की उम्र में छोड़ा घर, बदन पर पीले कपड़े, गले में माला…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऐसी वेशभूषा में एक शख्स को आपने भी खूब देखा होगा. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यह बाबा कौन हैं, जिनको सीएम योगी आदित्यनाथ का बेहद भरोसेमंद माना जाता है.
संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के मुखिया हैं. जो भी इसका प्रमुख बनता है, उसे सतुआ बाबा के नाम से ही जाना जाता है. इसके छठे पीठाधीश्वर यमुनाचार्य महाराज सतुवा बाबा का निधन हुआ तो संतोष दास जी ने पीठ की कमान संभाली. दरअसल छठवें सतुआबाबा की कार्तिक पूर्णिमा 28 नवंबर 2011 में राजकोट के अस्पताल में निधन हुआ था. इसके बाद 2011 में ही उन्होंने शिष्य संतोषदास को महामंडलेश्वर घोषित कर उत्तराधिकारी बनाया था.

सतुआ बाबा आश्रम के संतोष दास हैं 57वें आचार्य
50वें आचार्य ने बनाया मणिकर्णिकाघाट पर सतुआ बाबा आश्राम पंथ के 50वें आचार्य दीक्षित प्रथम सतुआ बाबा महंत रणछोड़ दास ने 18वीं सदी में मणिकर्णिकाघाट पर सतुआ बाबा आश्रम बनाया था. उसके बाद महंत मोहनदासजी दूसरे सतुआ बाबा, महंत भोलादासजी तीसरे और महंत दामोदर दासजी चौथे सतुआ बाबा बने. उसके बाद महंत नरोत्तमदासजी पांचवें और यमुनाचार्य महाराज 1963 में छठवें सतुआ बाबा बने.

समाधान फाउंडेशन द्वारा शहीदी दिवस के पावन अवसर पर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि 27 फ़रवरी को रोहणी सेक्टर 41 स्थित डीडीए गाउंड में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये लोगों को संबोधित किया जाएगा और शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
अतः आप सभी से निवेदन है कि इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने एवं अपने देश के बीर सपूतों को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अपना योगदान दें ताकि देश के हर व्यक्ति को इस अवसर पर उनके द्वारा दिए गए बलिदान का स्मरण कराया जाए ।

