मुंबई, 03 फरवरी, 2026: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2026 के दौरान एफआईपीआई ऑयल मार्केटिंग कंपनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऑइल विपणन क्षेत्र में कंपनी के नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रतिबिम्बित करता है।
यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल के कर कमलों द्वारा श्री अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक व सीईओ, ओएनजीसी एवं श्री अरविंदर सिंह साहनी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आईओसीएल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। एचपीसीएल की ओर से यह पुरस्कार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री विकास कौशल के साथ निदेशक – विपणन, श्री अमित गर्ग तथा कार्यकारी निदेशक – एमआरएएंडपी एवं व्यवसाय विकास, श्री संजय कुमार द्वारा प्राप्त किया गया।
यह सम्मान एचपीसीएल के उत्कृष्ट परिचालन निष्पादन, ग्राहक-केंद्रित डिजिटल पहलों तथा संधारणीय और भविष्योन्मुखी ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता को सम्मानित करता है। यह पुरस्कार एचपीसीएल के विपणन कार्यों में नवाचार, दक्षता तथा मूल्य सृजन पर निरंतर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
एफआईपीआई द्वारा प्रदान किया गया ‘ऑयल मार्केटिंग कंपनी ऑफ द ईयर’ अवार्ड ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं और देश की ऊर्जा प्राथमिकताओं के अनुरूप एक अग्रणी एवं विश्वसनीय ऊर्जा कंपनी के रूप में एचपीसीएल की स्थिति को संरेखित करता है।

