नई दिल्ली – श्री सनातन धर्म मंदिर मियावाली नगर पश्चिम विहार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पश्चिम विहार द्वारा आयोजित “ त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव” “ वाह जिंदगी वाह “ का आयोजन किया गया।

इस पावन महोत्सव पर मुख्य अतिथि..मोनिका गोयल जी दीदी..सुषमा जी दीदी बीके सरिता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

आज के इस कार्यक्रम में ॐ शांति टीम के सदस्यों में लता मलिक ,नीलम गुप्ता ,अनिता ,कुसुम ,मंजू ,कंचन ,दीपिका , मधु रक्खा,अंजू बंसल ,रश्मी सोनी एवं भक्त गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान बालिका कलाकारो द्वारा नृत्यगायन के माध्यम से समाज को सामाजिक परिवर्तन के प्रति जागरुक धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य व समाज सेवी भारी संख्या में उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की लोगों द्वारा प्रशंसा किया गया।

4c7d90e0-a4f2-4ca2-995f-06f41dbdf0cb
