जौनपुर के वर्तमान जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र (IAS, 2012 बैच) हैं। उन्होंने 14 सितंबर 2024 को यह कार्यभार ग्रहण किया था। वे जिले के प्रशासनिक प्रमुख हैं और कलेक्ट्रेट परिसर, जौनपुर में पदस्थ हैं।
उन्होंने यू पी पुलिस विभाग में एस एस पी के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित वयोवृद्ध श्री सभाजीत पांडेय जी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित कर अपने पद और कर्तव्य के अनुरूप देश की संस्कृति और संस्कार से अवगत कराया।
डा. दिनेश चंद्र को लेकर पूरे जिले में चर्चा होती रहती है। यहाँ के स्थानीय लोगो का कहना है कि जिलाधिकारी जौनपुर ने समाज के सभी वर्गों की सेवा न्याय पूर्ण तरीकों से करते हुए भय मुक्त समाज बनाने का प्रयास कर जिले का विकास और सम्मान बढ़ाया है ।

डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि जनता की समस्याओं को दूर करना ही मेरा मूल उद्देश्य है और यह जनता के प्रति मेरा कर्तव्य और दायित्व भी बनता है जिससे समाज को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जा सके ।

