गुरुग्राम हरियाणा, इफको टोकियो के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत इफको के माननीय अध्यक्ष दिलीप संघाणी जी का गुरुग्राम स्थित मुख्यालय में प्रथम आधिकारिक आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें इफको टोकियो की प्रगति एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कर्मचारियों के साथ संवाद को सफलता की आधारशिला मानते हुए सहभागिता एवं साझा उद्देश्य की भावना को और सुदृढ़ किया गया। इस दौरान इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, इफको टोकियो के प्रबंध निदेशक श्सुब्रतो मंडल, मानव संसाधन निदेशक रमेश कुमार तथा निदेशक तातसुया फूजीमोतो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

