India vs England Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का आखिरी दिन है। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लंच तक भारत को जीत के लिए 81 रन चाहिए।
चौथे दिन स्टंप तक भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए थे। केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार है। दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला। भारत की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल ने कोई रन नहीं बनाया।
केएल राहुल और नीतीश रेड्डी ने दूसरे विकेट के लिए 36 रन की पार्टनरशिप की। ब्रायडन कार्स ने नायर को LBW आउट किया। करुण ने 14 रन की पारी खेल। कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट हुए, उन्होंने 6 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए नाइट वॉच मैन आकाश दीप ने 1 रन बनाया। उनका विकेट गिरते ही स्टंप की घोषणा कर दी गई थी।
