आप सभी देवतुल्य साथियों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नांगलोई जाट विधानसभा की पावन धरती पर एक भव्य आयोजन विशाल जन सभा के रूप में होने जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक मनोज शौकीन (नांगलोई जाट विधानसभा)एवं सदस्य, दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ’12 वर्ष विकास ,विश्वास और जनकल्याण के’ निमित्त एक विशाल जनसभा “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।
इस गौरवमयी अवसर पर हमें शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मुख्य अतिथि: श्रीमती रेखा गुप्ता जी माननीय मुख्य मंत्री ,एवं विशिष्ट अतिथि: के रूप श्री योगेन्द्र चंदोलिया जी (हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद) की गरिमामई उपस्थिति रहेगी
- कार्यक्रम दिनांक: 30 जून 2026 (मंगलवार) समय: शाम 5:00 बजे स्थान : सी.एम.श्री स्कूल, ज्वालापुरी, अमलवास (नांगलोई जाट विधानसभा) के प्रांगण में आयोजित है,
जिसमें आप सभी सम्मानित साथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस सम्मेलन में अपने सभी मित्रों और सहयोगियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी।

