उप-शीर्षक: पिछले वर्ष, आरईसी लिमिटेड ISO 31000:2018 (एंटरप्राइज़ रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइंस) का अनुपालन करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी बनी
नई दिल्ली: REC लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न सीपीएसई और अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग एबीएफसी, ने ब्रिटिश स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूशन (बीएसआई) द्वारा किए गए व्यापक पुनर्मूल्यांकन के बाद जोखिम प्रबंधन दिशानिर्देशों (Risk Management Guidelines) के लिए अपने ISO 31000:2018 मान्यता पत्र को सफलतापूर्वक नवीनीकृत कर लिया है। यह नवीनीकृत मान्यता, बदलते व्यावसायिक परिवेश में वैश्विक स्तर के जोखिम प्रबंधन अभ्यासों को बनाए रखने और संगठनात्मक लचीलेपन को मजबूत करने के प्रति आरईसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
आरईसी के जोखिम प्रबंधन प्रभाग ने बदलते विनियामक आवश्यकताओं, उभरते व्यावसायिक जोखिमों, उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं और बदलती बाजार गतिशीलता के अनुरूप संगठन के एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट (ERM) ढांचे का मूल्यांकन और उसे बढ़ाने के लिए पुनर्मूल्यांकन अभ्यास किया। एक व्यापक ऑडिट और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, BSI ने ISO 31000:2018 के तहत निर्धारित सिद्धांतों और दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए आरईसी के मान्यता पत्र (Letter of Recognition) को नवीनीकृत किया।
ISO 31000:2018 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक है जो प्रभावी जोखिम प्रबंधन के लिए सिद्धांत, रूपरेखा और दिशानिर्देश प्रदान करता है। यह संगठनों को व्यवस्थित रूप से जोखिमों की पहचान करने, उनका आकलन करने, निगरानी करने और उन्हें कम करने में सक्षम बनाता है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है, शासन में सुधार होता है, लचीलापन मजबूत होता है और दीर्घकालिक टिकाऊ विकास को समर्थन मिलता है।
आरईसी ने इससे पहले एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी, जब वह जुलाई 2025 में ISO 31000:2018 जोखिम प्रबंधन दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए BSI से मान्यता प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की NBFC बनी। यह एक मजबूत और उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन संस्कृति को संस्थागत बनाने के प्रति इसके अग्रणी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

