राष्ट्र तक न्यूज़,जौंती कंझावाला नई दिल्ली
भारत की पावन भूमि पर जब भी धर्म, संस्कृति और सेवा का संगम होता है, तब इतिहास स्वयं एक नया अध्याय लिखता है। माँ बगलामुखी की दिव्य कृपा और भक्तों की अटूट श्रद्धा से ऐसा ही एक अध्याय दिल्ली की पवित्र भूमि जौंती में माँ बगलामुखी शक्तिपीठ के रूप में साकार हो रहा है।
17 जुलाई 2025 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न भूमि पूजन ने इस दिव्य शक्तिपीठ की आधारशिला रखी। इसके बाद अत्यंत अल्प समय में श्रद्धालुओं के सहयोग, सेवा और समर्पण से मंदिर निर्माण ने अभूतपूर्व गति प्राप्त की। आज यह शक्तिपीठ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, साधना, सेवा और सामाजिक चेतना का एक जीवंत केंद्र बन चुका है।

इसी दिव्य यात्रा के मध्य 22 मार्च 2026, रविवार का वह ऐतिहासिक दिवस आया, जिसने इस अभियान को एक नई दिशा प्रदान की।
श्रद्धेय विजय गर्ग जी सिविल लाइन्स स्थित निवास पर तीनों देवियों—श्री देवसर वाली माता, श्री पहाड़ी वाली माता एवं श्री भोजावाली माता—की पावन ज्योति रथ यात्रा पहुँची। विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माँ बगलामुखी के दिव्य हवन कुण्ड के समक्ष एक ऐतिहासिक संकल्प लिया गया कि दिल्ली के जौंती स्थित माँ बगलामुखी शक्तिपीठ परिसर में तीनों देवियों का एक भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्मित किया जाएगा। यही संकल्प आगे चलकर सनातन संस्कृति के एक नए अध्याय का आधार बना।
इस संकल्प की पूर्णता की दिशा में 19 जुलाई 2026 का दिन भी इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो गया, जब देवसर माता धाम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन हजारों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर भिवानी से आए सैकड़ों परिवारों ने अपनी श्रद्धा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने हाथों से एक-एक ईंट अर्पित की। यह केवल ईंटों का समर्पण नहीं था, बल्कि अपनी आस्था, अपनी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमर धरोहर के निर्माण का संकल्प था। महाराजा अग्रसेन की “एक ईंट – एक सहयोग” की परंपरा उस दिन साकार होती हुई दिखाई दी।

“हरियाणा की गौरवशाली भूमि भिवानी, जिसे श्रद्धापूर्वक “छोटी काशी” कहा जाता है, सदियों से धर्म, वीरता, समाजसेवा और सनातन संस्कृति की पहचान रही है। इसी पुण्यभूमि पर स्थित देवसर धाम लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। अब उसी दिव्य शक्ति का विस्तार दिल्ली की जौंती स्थित माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में हो रहा है, जहाँ भिवानी की लोकआस्था और दिल्ली की आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम साकार हो रहा है।”
आज इस पावन परिसर में मंदिर निर्माण के साथ-साथ सेवा के अनेक आयाम भी निरंतर विकसित हो रहे हैं। यहाँ गौशाला पूर्ण रूप से संचालित है, जहाँ गोमाताओं की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का कार्य प्रतिदिन श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है। यह गौशाला केवल पशु संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और सेवा भाव का जीवंत प्रतीक है।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं, संतों एवं देश-विदेश से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए देवसर धाम आश्रम का निर्माण भी प्रगति पर है। इस आश्रम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 36 सेंट्रलाइज्ड एयर-कंडीशंड (Centralized AC) कक्ष निर्मित किए जा रहे हैं, जहाँ साधना, सत्संग, आध्यात्मिक प्रवास और धार्मिक आयोजनों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध होगी। भविष्य में यह आश्रम अध्यात्म, संस्कृति और सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

यह केवल घटनाओं का व्यखान नहीं है, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सामूहिक सहभागिता की उस प्रेरणादायी यात्रा का दस्तावेज़ है, जिसने एक संकल्प को साकार होते हुए इतिहास में परिवर्तित कर दिया। इसमें माँ बगलामुखी शक्तिपीठ की स्थापना से लेकर उसके तीव्र निर्माण, भिवानी की गौरवशाली विरासत, देवसर धाम की प्राचीन आस्था, 22 मार्च 2026 के ऐतिहासिक संकल्प, 19 जुलाई 2026 के भव्य भूमि पूजन, मंदिर निर्माण, गौसेवा तथा आश्रम निर्माण की सम्पूर्ण प्रेरक गाथा समाहित है।

हमारा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह दिव्य परिसर केवल एक मंदिर नहीं रहेगा, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, गौसंरक्षण, आध्यात्मिक साधना और भारतीय जीवन मूल्यों का ऐसा केंद्र बनेगा, जहाँ से श्रद्धा और संस्कृति की ज्योति युगों-युगों तक सम्पूर्ण समाज का मार्ग आलोकित करती रहेगी।

………………………………… ……………….. ……….
🚩 हर महादेव 🚩
माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली)
सादर आमंत्रण
🙏 पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक 🙏

भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के इस पावन अवसर पर
आप सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।
🗓️ दिनांक : 16 अगस्त 2026, रविवार
🕔 समय : सायं 5:00 बजे
पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक
🪔 महाआरती : सायं 8:00 बजे
🍛 भोजन प्रसाद : रात्रि 8:30 बजे
📍 स्थान :
माँ बगलामुखी शक्तिपीठ
जौंती, दिल्ली
आइए, भगवान शिव के दिव्य अभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद का
पुण्य लाभ प्राप्त करें और इस आध्यात्मिक महोत्सव का हिस्सा बनें।
🚩 जय माँ बगलामुखी 🚩
