नई दिल्ली।** रोहिणी सेक्टर-11 स्थित तितिक्षा पब्लिक स्कूल में SQAY एसोसिएशन ऑफ दिल्ली द्वारा 16वीं दिल्ली स्टेट SQAY मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों से 648 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन व खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पद्मभूषण महाबली सतपाल मुख्य अतिथि रहे। SQAY एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष लव सहरावत मौजूद चैंपियनशिप का नेतृत्व मास्टर देवेंद्र दत्त गोड ने किया।
दिल्ली में अब तक के सर्वाधिक पदक जीतकर बॉयज कैटेगरी में मास्टर अभिषेक गंभीर ने रैंक नंबर-1 हासिल किया, जबकि गर्ल्स कैटेगरी में मास्टर हर्षिता कौशिक रैंक नंबर-1 पर रहीं।
चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
टीम चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों और स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान – SKV, प्रशांत विहार, द्वितीय स्थान – SKV, रमेश नगर और तृतीय स्थान – GGSSS, अवंतिका रहे।
चैंपियनशिप ने दिल्ली के युवा मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण साफ नजर आया।
समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

