- नई दिल्ली: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया जी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भारत मंडपम में BRICS समिट की औपचारिक शुरुआत कर रहे थे, तभी उनकी नजर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर पड़ी। शी जिनपिंग कुछ असहज नजर आ रहे थे, पीछे मुड़कर देख रहे थे।
https://www.rashtratak.com/#copy_link
- पीएम मोदी ने बीच में रोका भाषण
ये घटना पीएम मोदी के शुरुआती भाषण के 4.40 और 5.11 मिनट के बीच हुई जी। दूरदर्शन के कैमरे में ये पूरा वाकया रिकॉर्ड हो गया जी। पीएम मोदी ने तुरंत अपना संबोधन रोक दिया और जिनपिंग के साथ आए अनुवादक की तरफ देखकर पूछा – “Is he okay? क्या वह ठीक हैं?”
जब कोई जवाब नहीं आया तो पीएम मोदी ने दोबारा यही सवाल पूछा। कुछ सेकंड बाद शी जिनपिंग ने सिर हिलाकर संकेत दिया कि वे ठीक हैं, तब जाकर पीएम मोदी ने अपना भाषण फिर से शुरू किया ।
*छोटा पल, बड़ा संदेश
भले ही ये 30 सेकंड की घटना थी, लेकिन इसे भारत-चीन रिश्तों में नई गर्मजोशी के तौर पर देखा जा रहा है जी। शी जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत आए हैं जी। 2020 में गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में भारी तनाव आ गया था । अब दोनों देश अपने संबंधों को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी की ये व्यक्तिगत चिंता दिखाती है कि भारत रिश्तों को कितनी गंभीरता से ले रहा है जी। ऐसे समय में जब सीमा विवाद अभी भी अहम मुद्दा बना हुआ है, ये मानवीय पल कूटनीति में बहुत मायने रखता है जी ।
*गाला डिनर में नहीं आए जिनपिंग
इस घटना के बाद एक और चर्चा शुरू हो गई। शी जिनपिंग पीएम मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर में शामिल नहीं हुए जी। उन्होंने दिन में BRICS समिट के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, लेकिन शाम को होटल लौट गए ।
चीन की तरफ से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक व्यस्त कार्यक्रम और थकान के कारण वे आराम करने चले गए थे । हालांकि उनकी असहजता और डिनर से गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं जी।
*BRICS में पीएम मोदी ने क्या कहा ?
समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि BRICS समूह अपने गठन के 20 वर्ष पूरे कर अब ‘परिपक्वता के दौर’ में पहुंच चुका है और अब अगले दो दशकों के लिए एक नए महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने का समय आ गया है ।
उन्होंने कहा कि BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है और अब संगठन के भीतर बनी एकजुटता को वैश्विक स्तर पर ठोस परिणामों में बदलना होगा।
*मोदी-जिनपिंग-पुतिन एक साथ
BRICS Summit के दौरान एक और तस्वीर वायरल हुई – पीएम मोदी, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ बातचीत करते हुए दिखे जी। भारत मंडपम पहुंचने पर पीएम मोदी ने शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया, हाथ मिलाया ।
*2019 की यादें ताजा
स्वागत के दौरान बैकग्राउंड में तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर के 1,212 खंभों वाले कॉरिडोर की फोटो लगाई गई थी। 2019 में दोनों नेताओं की मुलाकात तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हुई थी, जिसकी यादें पीएम मोदी ने इस जरिए ताजा करने की कोशिश की ।
- *Dr. Pramod Tiwari की टिप्पणी
राष्ट्र समाज के संपादक डॉ प्रमोद तिवारी जी कहते हैं – “कूटनीति में प्रोटोकॉल से बड़ा मानवीय भाव होता है। पीएम मोदी ने भाषण रोककर जो किया, वो भारत की संस्कृति ‘अतिथि देवो भव’ को दिखाता है। चाहे सीमा पर तनाव हो, लेकिन अतिथि की सेहत की चिंता सबसे पहले। यही भारत की ताकत है 
- निष्कर्ष
कुल मिलाकर, BRICS 2026 का ये छोटा सा पल बड़ा संदेश दे गया। भारत चीन से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन सीमा पर शांति और स्थिरता जरूरी है। पीएम मोदी का “Is He Okay?” पूछना सिर्फ एक सवाल नहीं, बल्कि एक नई कूटनीतिक शुरुआत है
—
*Tags:* #BRICSSummit2026 #ModiXiJinping #IsHeOkay #PMModi #XiJinping #BharatMandapam #RashtraTak

