नई दिल्ली : प्रसिद्ध इंजीनियर्ड वुड निर्माता कंपनी एक्शन टेसा द्वारा दिल्ली के रोहिणी स्थित शीश महल बैंक्वेट हॉल में बढ़ई दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी से जुड़े बढ़ई कारीगरों के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके साथ संवाद और संबंधों को और मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक कृष अग्रवाल, बिक्री प्रमुख मुकेश गुप्ता, विपणन महाप्रबंधक यतनेश पांडेय तथा विपणन उप महाप्रबंधक राजीव प्रशार उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक्शन टेसा के प्रमुख कर्मचारी एवं अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें महाप्रबंधक जी.सी. मिश्रा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक निशांत राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक रूपल अग्रवाल तथा वरिष्ठ व्यवसाय विकास प्रबंधक अनुज कुमार शामिल रहे। बढ़ई दिवस समारोह के दौरान बढ़ई कारीगरों के योगदान, मेहनत और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में कारीगरों के लिए कंपनी की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं, पुरस्कार योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। टेसा कनेक्ट के माध्यम से कारीगरों को मिलने वाले लाभों और प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया गया। कंपनी की ओर से कहा गया कि बढ़ई कारीगर एक्शन टेसा के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंधों और गुणवत्तापूर्ण कार्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कौशल, मेहनत और अनुभव के बिना बेहतर इंजीनियर्ड वुड समाधानों को ग्राहकों तक पहुंचाना संभव नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से कंपनी अपने कारीगर साथियों से सीधे संवाद करती है और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को समझने का प्रयास करती है। समारोह में बड़ी संख्या में बढ़ई कारीगरों ने भाग लिया। इस अवसर पर कारीगरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया गया। कार्यक्रम में आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य में बेहतर सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। एक्शन टेसा का बढ़ई दिवस समारोह कारीगर समुदाय के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। समारोह ने कंपनी और बढ़ई कारीगरों के बीच मजबूत संबंधों को और बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके हुनर और योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया।
