प्रत्येक वर्ष दशहरा एवं दीपावली पर्व के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केकार्यकारी मंडल की बैठक सम्पन्न होती है। इस वर्ष यह बैठक 2 से 4 नवम्बर 2026 के बीच इंदौर में आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष यह बैठकजबलपुर में आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों परचर्चा के साथ ही तीन वक्तव्य भी जारी किए गए हैं।
कार्य विस्तार की दृष्टि से इस वर्ष संघ के स्वयंसेवकों द्वारा बहुत अच्छा कार्यकिया गया है। संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पन्न हुए अंतिमकार्यक्रम के रूप में लगभग दो सप्ताह तक अधिकतम स्थानों पर अधिकतमशाखाओं को लगाने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संघ ने यह निर्णय लिया थाकि नित्य लगने वाली शाखाओं की गिनती में उक्त शाखाओं को शामिल नहींकिया जाना चाहिए। अतः उक्त कार्यकारी मंडल की बैठक में जो आंकड़ेजारी किए गए हैं उसके अनुसार, देश भर में 63,208 स्थानों पर संघ कीशाखाएं लगाई जा रही हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8,156 स्थानअधिक हैं। इन स्थानों पर 99,423 शाखाएं लग रही है जो पिछले वर्ष कीतुलना में 12,025 शाखाएं अधिक हैं। इसी प्रकार साप्ताहिक मिलनों कीसंख्या भी 2,600 मिलनों की वृद्धि के साथ 34,982 मिलन तक पहुंच गईहै। दूर दराज स्थित ग्रामों में 14,096 भजन मंडलियां भी चल रही हैं। कुलमिलाकर, 1,03,397 स्थानों पर संघ कार्य पहुंच गया हैं, जो पिछले वर्ष कीतुलना में 10,241 स्थान अधिक है।
संघ शताब्दी वर्ष के दौरान पूरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कियागया था। देश भर में कुल 65,664 हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए हैं। उक्तसंख्या में, नगरीय क्षेत्र में, बस्ती स्तर पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों की कुलसंख्या 28,584 शामिल है। शेष हिंदू सम्मेलन ग्रामीण क्षेत्रों आयोजित हुएहैं। कुल 308,449 ग्रामों के नागरिकों की भागीदारी इन हिंदू सम्मेलनों मेंरही है। देश भर में 4,93,73,000 (लगभग 5 करोड़) नागरिकों ने इन हिंदूसम्मेलनों में भाग लिया है।
संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में स्वयंसेवकों द्वारा गृह सम्पर्कअभियान भी चलाया गया था। संघ के स्वयंसेवक कुल 463,340 गावों मेंएवं नगरीय क्षेत्रों की 41,825 बस्तियों में 10,22,05,665 (10 करोड़ सेअधिक) घरों/परिवारों में सम्पर्क करने पहुंचे। सामान्यतः प्रत्येक परिवार मेंस्वयंसेवकों द्वारा 5 से 25 मिनट तक का समय लेकर परिवार के समस्तसदस्यों से चर्चा की गई। पंच परिवर्तन के विषय को इन सम्पर्कित परिवारोंके बीच रखा गया। स्वयंसेवकों को 95 से 99 प्रतिशत परिवारों में अच्छाप्रतिसाद मिला है। देश भर में ग्रामीण इलाकों में कुल 59,008 के आसपासमंडल हैं। इनमे से 54,937 मंडलों में संघ के स्वयंसेवक सम्पर्क के उद्देश्य सेग्रामीण परिवारों के घरों पर पहुंचे।
इसी कड़ी में, देश भर में 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए भी विशेषकार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यकर्मों में महाविद्यालयीनविद्यार्थियों एवं युवा व्यवसाईयों की बढ़चढ़ कर भागीदारी रही। देश भर मेंशहरी इलाकों में कुल 21,237 स्थानों पर एवं ग्रामीण इलाकों में 14,285 स्थानों पर युवाओं के 57, 243 कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इन कार्यक्रमों में कुल31,26,404 महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं 619,800 युवा व्यवसाईयों कीभागीदारी रही।
उक्त कार्यक्रमों के साथ ही, समाज के प्रबुद्धजनों की गोष्ठियों का आयोजनभी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा देश भर के जिला केंद्रो पर किया गया। पूरे देशमें कुल 3,207 गोष्ठियां आयोजित की गई और इन गोष्ठियों में कुल429,000 प्रबुद्धजन शामिल हुए।
विभिन्न समाजों के नेतृत्व करने वाले प्रभावी एवं प्रमुख नागरिकों के लिएसामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन भी संघ के स्वयसेवकों द्वारा कियागया। देश भर में 8,346 नगरों एवं 5,028 खंडों में यह सद्भाव बैठकेंआयोजित की गईं थी एवं इन बैठकों में समाज का नेतृत्व करने वाले3,79,581 प्रमुख नागरिकों की भागीदारी रही।
कुल मिलाकर, संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयसेवकों ने समाज केप्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का सार्थक प्रयास किया एवं स्वयसेवकों के इनभगीरथ प्रयासों को समाज में उत्साहपूर्ण प्रतिसाद भी मिला है। सामाजिकसद्भाव बैठकों एवं प्रबुद्धजन गोष्ठियों में तो समाज की सज्जन शक्ति कीबढ़चढ़ कर न केवल भागीदारी रही है बल्कि समाज के प्रभावी नागरिकों नेहिंदू समाज को एकजुट करने के संदर्भ में अति महत्वपूर्ण सुझाव भी इनबैठकों में रखे हैं।
संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवकों ने, समाज को साथ लेकर, उक्तवर्णित विभिन्न विशेष कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ ही प्रतिवर्ष की भांतिसमाज के बीच में रहकर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों को भी सम्पन्न कियाहै। इस वर्ष देश के कुछ भागों में अति वर्षा के चलते बाढ़ की स्थिति निर्मितहुई थी। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ऐसे कठिन समय में प्रभावित क्षेत्रों मेंनागरिकों के लिए राहत कार्यों को भी चलाया गया है। इन प्रभावित क्षेत्रों मेंसंघ के स्वयंसेवकों ने अन्य कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथमिलकर भी सेवा कार्य सम्पन्न किए हैं। ऊपरी असम में शिवसागर एवंजोरहाट क्षेत्रों में जून जुलाई माह में भारी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी, पूर्व में इस स्तर की बाढ़ इस क्षेत्र में संभवत: कभी नहीं आई थी, अतः इसक्षेत्र के नागरिकों को बाढ़ के प्रकोप का अनुभव नहीं था। ऐसे समय में, 805 गांवों के 67,700 परिवार भयानक बाढ़ से प्रभावित हुए एवं 1,500 सेअधिक घर पूर्णत: ध्वस्त हो गए। संघ के 1,600 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारासमाज को साथ लेकर, 42,200 परिवारों
