नीमराणा के Days Hotel में सकरनी ने आयोजित किया भव्य “Growing Together” कार्यक्रम, जो साथीपन, सीख और सफलता का प्रतीक रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सकरनी के चेयरमैन डॉ. अशोक गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलन से किया, जिसने उम्मीद और प्रेरणा की रोशनी फैलाई।
इस अवसर पर डॉ. अशोक गुप्ता ने 150+ सकरनी डिस्ट्रीब्यूटर्स को सेल्स बढ़ाने के विशेष टिप्स दिए और सबको “साथ सकरनी का, बंधन तरक्की का” के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में सकरनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें श्री मोहित अग्रवाल (डायरेक्टर, सकरनी ग्रुप) और श्री रजनीश कुमार (उपाध्यक्ष सेल्स, सकरनी ग्रुप) शामिल थे। कार्यक्रम की एक बड़ी खासियत रहा पुरस्कार वितरण समारोह, जिसमें सेल्स और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विजेता डिस्ट्रीब्यूटर्स को टीवी, ट्रॉली बैग, फूलों के गुलदस्ते, शॉल, पगड़ी और माला प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. अशोक गुप्ता जी की डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ रूबरू बातचीत ने कार्यक्रम को और व्यक्तिगत और सशक्त बना दिया। इवेंट के अंत में गाला डिनर, लाइव म्यूज़िक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार और उत्साहपूर्ण बनाया।
‘Growing Together’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था- यह एक अनुभव था, जहां हर डिस्ट्रीब्यूटर ने महसूस किया कि सकरनी के साथ बढ़ना केवल कारोबार नहीं, बल्कि साझी सफलता और विश्वास का सफर है
