![]()
|
• वर्ष 2022-23 के लिए निगम अभिशासन की श्रेणी में सम्मानित
• यह पुरस्कार भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया तथा एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री विकास कौशल ने इसे ग्रहण किया
• यह पुरस्कार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं हितधारक विश्वास के प्रति एचपीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है
|
![]()

मुंबई, 03 अक्टूबर, 2025: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को निगम अभिशासन श्रेणी में प्रतिष्ठित स्कोप एमिनेंस अवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया और एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री विकास कौशल ने इसे ग्रहण किया।
यह सम्मान एचपीसीएल के नैतिक व्यावसायिक आचरण, सुदृढ़ अभिशासन तंत्र और पारदर्शिता पर अटूट ध्यान केंद्रण को उजागर करती है तथा भारत में एक विश्वसनीय ऊर्जा अग्रणी के रूप में इसकी स्थिति को सुदृढ़ करती है।
स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एससीओपीई) द्वारा स्थापित, एमिनेंस अवार्ड्स – अभिशासन, संधारणीयता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानितकरते हैं। इस श्रेणी में एचपीसीएल को प्राप्त यह सम्मान, अभिशासन उत्कृष्टता को दीर्घकालिक हितधारक विश्वास और उत्तरदायित्व विकास के साथ जोड़ते हुए इसके नेतृत्व को दर्शाती है।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
