*शनिवार, 23 मई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶इबोला का ‘तांडव’: अफ्रीकी देशों में अब तक 160 संदिग्ध मौतें, WHO ने दी बड़ी चेतावनी
🔶राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव करवाएगा निर्वाचन आयोग
🔶RBI सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड
🔶’मैं बताऊं किसको कितना चढ़ावा गया’, गद्दार कहने पर भज्जी ने AAP की खोली पोल!
🔶माता-पिता दोनों IAS अधिकारी हैं तो आरक्षण क्यों चाहिए? SC की बड़ी टिप्पणी
🔶पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा: ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अवैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे
🔶CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स: 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध, जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच करेगी सुनवाई
🔶अमेरिका ने ग्रीन कार्ड चाहने वालों को दी बड़ी चेतावनी, अपने देश लौटकर लगाएं आवेदन
🔶PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही थी धमकी
🔶NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा
🔶NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार
🔶Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच
🔶सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार: बैंकों, गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का सुधार
🔶‘चीनी सेना में शुद्धिकरण अभियान’ दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को हुई फांसी की सजा!
🔶छोटे भाई की शादी से भड़का अविवाहित बड़ा भाई, 10 दिन पहले आई दुल्हन को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
🔶दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए
🔷सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर

मुख्य समाचार
👇
*1* पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे, 47 शहरों में होगा 19वां रोजगार मेला; अब तक करीब 12 लाख युवाओं को लेटर मिले
*2* सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों, क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे
*3* लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान महिलाओं और किशोरियों के लिए शानदार काम करने पर भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय अधिकारी बन गई हैं
*4* NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा
*5* भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर से अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।
*6* जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलेगी 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
*7* बिहार में जीतनराम मांझी के मंच पर पथराव, बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री; 2 युवक गिरफ्तार
*8* अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा चार दिन का है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे। 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में भी रुबियो शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है
*9* महंगे पेट्रोल-डीजल, तेल संकट और जलवायु परिवर्तन की चिंता के बीच दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आईईए की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में ईवी बिक्री 2.3 करोड़ के पार जा सकती है। बैटरियों की घटती कीमतें और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं भी इसकी बड़ी वजह हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बढ़ सकता है
*10* PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी
*11* भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला, सऊदी-US पीछे छूटे; होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई
*12* चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा; 40 लाख रजिस्ट्रेशन, 43% का उछाल
*13* RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत
*14* अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति हड्डी के कैंसर से जूझ रहे, कहा- मुश्किल वक्त में साथ रहना चाहती हूं
*15* क्या पाकिस्तान कराएगा अमेरिका और ईरान में समझौता? आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, कूटनीतिक हलचल तेज
*16* SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर
*17* आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। लखनऊ पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
*18* आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के
=============================
