पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा पहली महिला कुलपति होंगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कार्यभार जल्द संभालेंगी।
उत्तर प्रदेश गोरखपुर :महामना पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर को एक नया कुलपति मिल गया है। इस बार नए कुलपति कोई पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला होंगी, जो मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इतिहास में इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापना से लेकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनने के सफर के दौरान अब तक की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा हैं, जिन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर आसीन है। उन्हें गोरखपुर प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय का कार्यभार सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा इससे पहले पंजाब विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर आसीन थीं। प्रोफेसर अनुपमा को आगामी 3 वर्षों तक के लिए कुलपति बनाया गया है। प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा गोरखपुर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अब तक की पांचवीं कुलपति होंगी और महिला के रूप में पहली। शायद उत्तर प्रदेश के तकनीकी कॉलेज के इतिहास में भी पहली महिला कुलपति होंगी।
प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा ने अपनी उच्च शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पूरी की है। 1993 में केमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई.और 1995 में एम.ई. किया है। इसके बाद 1999 में एमबीए फाइनेंस और सन 2005 में केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की। इसके अलावा उन्होंने स्टेटिक्स में पीजी और फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा भी किया है। प्रोफेसर अनुपम शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में पंजाब यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर के रूप में की थी।
2008 में असिस्टेंट प्रोफेसर और फिर 2011 में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर शर्मा ने इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं भी दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शर्मा का अध्यापन के क्षेत्र में 31 वर्षों का अनुभव है। प्रोफेसर शर्मा ने 100 से अधिक शोध पत्र का प्रकाशन एवं 10 से अधिक शोध प्रबंधों का पर्यवेक्षक किया है।
जल्द ही अनुपमा कौशिक कार्यभार संभालेंगी
प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा ने विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अकादमी में अपनी भागीदारी देने के साथ ही फ्रांस, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, जापान, चीन, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में अकादमिक यात्राएं भी की हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यक्रमों में भारत की तरफ से सहभागिता भी की है। उनके क्रियाकलापों और अध्यापन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें कई बार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें एशियन पॉलिमर का यंग रिसर्चर अवार्ड, अखिल भारतीय तकनीकी परिषद का करियर अवार्ड, इंडो_स्विस फेलोशिप सम्मान, एमबीए परीक्षा एवं सांख्यिकी डिप्लोमा परीक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट ऐसे ही न जाने कितने सम्मानों से उन्हें अब तक नवाजा जा चुका है। प्रोफेसर शर्मा अपने शोध नवाचार और तकनीकी गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वह जल्द ही गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय औद्योगिकी विश्वविद्यालय का कार्यभार संभाल लेंगी।

