नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास जी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य भक्तों ने राधा-पार्थसारथी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। _

मंदिर में सुबह 4:30 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया। 1008 व्यंजनों का महाभोग, महाभिषेक और मध्यरात्रि में महा-आरती का आयोजन किया गया।
*ईस्ट ऑफ कैलाश इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर आस्था का सैलाब, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया श्रीकृष्ण का महाभिषेक
*सांसद बांसुरी स्वराज भी रहीं मौजूद, इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास ने किया स्वागत, 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन
*नई दिल्ली, 4 सितंबर।* ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का शंख से दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नई दिल्ली से सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।
इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। दिनभर में लगभग 5 लाख भक्तों ने राधा-पार्थसारथी जी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में भगवान का मनमोहक श्रृंगार और फूलों से भव्य सजावट की गई थी। रात 9:30 बजे से महाभिषेक प्रारंभ हुआ, मध्यरात्रि 12 बजे भगवान को 1008 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाया गया और 12:30 बजे महा आरती के साथ उत्सव संपन्न हुआ। कृष्ण लीला की भव्य झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री तरुण चुग, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता सहित राजधानी के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का महाभिषेक करती हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, साथ में सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज और इस्कॉन के वरिष्ठ संत।
व्रजेन्द्र नंदन दास, राष्ट्रीय संपर्क निदेशक, इस्कॉन, नई दिल्ली | फोन: 9818622739
डॉ. प्रमोद तिवारी, राष्ट्र समाज

_ईस्ट ऑफ कैलाश इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-पार्थसारथी के दर्शन करते हुए इस्कॉन के राष्ट्रीय संपर्क निदेशक व्रजेन्द्र नंदन दास जी एवं अन्य गणमान्य भक्त।_

