—
आपकी MINI को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए कस्टमाइजेशन विकल्पों की एक खास रेंज। सिग्नेचर पेंट और बोल्ड डिकल्स से लेकर प्रेसिजन एक्सेसरीज तक की बेस्पोक रेंज जो आपकी MINI को आपके पर्सनल स्टेटमेंट में बदल देती है। 2.5 मिलियन से ज्यादा यूनिक कॉम्बिनेशन्स के साथ आपकी MINI को सच में अलग बनाने की अनंत संभावनाएं।

गुरुग्राम। MINI India ने अपने ऑफिशियल व्हीकल कस्टमाइजेशन प्रोग्राम की लॉन्चिंग की घोषणा की है, जो इंडिविजुअल स्टाइल को बढ़ाने और मालिकों को अपनी पसंद के अनुसार वाहनों को तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ब्रांड के इस पुराने विश्वास पर आधारित कि सड़क पर कोई भी दो MINI एक जैसी नहीं दिखनी चाहिए, इस नई पहल में Cooper और Countryman फैमिली दोनों के लिए बेस्पोक अपग्रेड्स की एक क्यूरेटेड रेंज – ओरिजिनल एक्सेसरीज, सिग्नेचर पेंट्स और बोल्ड डिकल्स – पेश की गई है।
यह प्रोग्राम ग्राहकों को लगभग किसी भी एलिमेंट – जिसमें रूफ, मिरर कैप, स्पॉयलर और ब्रेक कैलिपर्स शामिल हैं – को मॉडिफाई करके बिल्कुल नई या मौजूदा गाड़ी को पर्सनलाइज करने की अनुमति देता है। ग्राहक अपनी पर्सनैलिटी से मैच करने के लिए 100 से अधिक क्लासिक MINI शेड्स, कई एक्सक्लूसिव थीमैटिक डिकल्स और ओरिजिनल MINI एक्सेसरीज में से चुन सकते हैं। यह विस्तृत चयन कुल 2.5 मिलियन यूनिक कॉम्बिनेशन्स को संभव बनाता है।
श्री हरदीप सिंह बराड़, प्रेसिडेंट और CEO, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “MINI कभी भी सिर्फ ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं रही है; यह पर्सनल स्टाइल का ऐलान है। हम दृढ़ता से मानते हैं कि सड़क पर कोई भी दो MINI एक जैसी नहीं दिखनी चाहिए, इसीलिए ‘Mod My MINI’ प्रोग्राम डिज़ाइन का कैनवास सीधे हमारे मालिकों के हाथों में देता है।”
सभी ऑफिशियल डिकल्स पर इंस्टॉलेशन की तारीख से 24 महीने की वारंटी भी दी जाएगी।
ग्राहक अपने नजदीकी MINI Authorized Dealer से संपर्क कर सकते हैं।

—
