पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में GYR UP इंटरनेशनल एवं डीएलएफ कैपिटल ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन GYR UP इंटरनेशनल के संस्थापक प्रदीप गोयल एवं सीए बिकाश सिंघी और डीएलएफ कैपिटल ग्रीन RWA के अध्यक्ष जय सिंह दलाल सहित RWA के सभी पदाधिकारियों के सहयोग के नेतृत्व में किया गया। GYR UP इंटरनेशनल एक ऐसा संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को नेटवर्किंग, बिज़नेस डेवलपमेंट, सहयोगात्मक कदम और रणनीतिक सहयोग के माध्यम से उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रही है। हेल्थ चेकअप कैंप में GYR UP इंटरनेशनल से जुड़े सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान की और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। कैंप में ब्लड प्रेशर (BP), शुगर टेस्ट, नेत्र जांच, दंत जांच, हेल्थ इंश्योरेंस परामर्श, एक्यूप्रेशर, आयुर्वेदिक परामर्श सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई।
आयोजकों ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भविष्य में भी GYR UP इंटरनेशनल इसी प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जा सकें। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए GYR UP इंटरनेशनल और डीएलएफ कैपिटल ग्रीन RWA का आभार व्यक्त किया तथा इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।
