नई दिल्ली : ककरदूमा स्थित Golden Palm Hotel Resort में “Mrs Asia International 2026–27” का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसका आयोजन Chirag Chaudhary द्वारा तथा Ritik Chaudhary के सहयोग एवं प्रायोजन में किया गया। इस शानदार आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, सौंदर्य एवं सशक्तिकरण का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में Dr. Rupali Vashishtha ने Mrs Asia International 2026–27 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, जबकि Mrs. Neha Chaudhary को Mrs India 2026–27 तथा Mrs. Nazia Sultan को Mrs North India के खिताब से नवाजा गया। Miss Delhi कैटेगरी में Gauri Yadav विजेता रहीं, जबकि Astha Chaudhary ने प्रथम रनर-अप और Neeshu ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। Miss Delhi Winner का खिताब Pinkal Swaroop ने जीता तथा Arushi प्रथम रनर-अप रहीं। कार्यक्रम में Tannu Singh ने शोस्टॉपर के रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं के सामाजिक योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए Naari Samman Award से Dr. Rupali Vashishtha, Neha Chaudhary और Mrs. Priyanka Khera को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के Chief Guest Aale Mohammad Iqbal, विधायक, मटिया महल, दिल्ली विधानसभा, ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे आयोजनों की सराहना की। प्रतियोगिता में Shivika और Arunima ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन ने सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सम्मान का संदेश भी दिया। समारोह में विजेताओं को ताज, ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किए गए और उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों तथा दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
