एनबीसीसी के सेल्फ–फाइनेंसिंग मॉडल सेदक्षिण दिल्ली की प्रतिष्ठित वाणिज्यिकपरियोजना की लगभग पूरी बिक्री, ₹10,000 करोड़ से अधिक की राशि जुटाई गई
नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026: आवासन और शहरी कार्यमंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सीपीएसई, एनबीसीसी(इंडिया) लिमिटेड ने सरोजिनी नगर स्थित अपने भारतबिजनेस पार्क (BBP) के दो टावरों के लिए आवंटन पत्रएवं विक्रय समझौते के दस्तावेज एसबीईआर इंडिया कोसौंपे। यह किसी विदेशी बैंक द्वारा भारतीय कार्यालय क्षेत्रकी सबसे बड़ी खरीद में से एक है।
एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. के. पी. महादेवस्वामी ने नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में23 सितंबर को एसबीईआर इंडिया के उप प्रबंध निदेशकश्री इगोर शिश्किन को दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्यिक), श्री अंजीव कुमारजैन, निदेशक (वित्त), डॉ. विजय चौधरी, वरिष्ठ कार्यकारीनिदेशक (वित्त), एनबीसीसी तथा दोनों संगठनों के अन्यवरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एसबीईआर बैंक, एक प्रमुख वैश्विक वित्तीय संस्थान तथारूस एवं मध्य-पूर्वी यूरोप का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक नेभारत-रूस व्यापार को बढ़ावा देने तथा रणनीतिक उपस्थितिस्थापित करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 में भारत में अपनीशाखा स्थापित की थी।
दोनों टावरों में लगभग 5.17 लाख वर्ग फुट का सुपरबिल्ट-अप क्षेत्र है, जिसका बिक्री मूल्य ₹2,000 करोड़ सेअधिक है। एसबीईआर बैंक ने अप्रैल 2026 में आयोजितप्रतिस्पर्धी ई-नीलामी के माध्यम से इन टावरों को हासिलकिया, जिससे वह इस परियोजना का सबसे बड़ा एकलखरीदार बन गया।
एसबीईआर इंडिया ने नई दिल्ली में रशियन बिजनेस सेंटरस्थापित करने की योजना की घोषणा की है। यह केंद्रभारत में कार्यरत रूसी कंपनियों को बैंकिंग, कानूनी, करएवं ऑडिट सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। बैंकद्वारा भारत बिजनेस पार्क का चयन, अंतरराष्ट्रीय संस्थानोंके बीच दिल्ली के नए पीढ़ी के वाणिज्यिक क्षेत्रों की बढ़तीलोकप्रियता को दर्शाता है।
कुल मिलाकर, एनबीसीसी ने लगभग 23.44 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल वाले सभी 8 टावरों की सफलतापूर्वक बिक्रीकर दी है, जिससे लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि प्राप्तहुई है। परियोजना के 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।
अन्य खरीदारों में आईआरसीटीसी, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस(GeM), बीपीसीएल, आरवीएनएल और नेशनल लैंडमोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित प्रमुखसार्वजनिक क्षेत्र के संगठन शामिल हैं।
इस अवसर पर एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकडॉ. के. पी. महादेवस्वामी ने कहा, “एसबीईआर इंडिया काभारत बिजनेस पार्क को दिल्ली में अपना केंद्र बनाने कानिर्णय, एनबीसीसी की परियोजना निष्पादन क्षमता औरवैश्विक व्यवसाय के गंतव्य के रूप में दिल्ली की स्थितिका मजबूत प्रमाण है।”
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस, 8 मार्च 2026 को भारत बिजनेस पार्क के आठटावरों की आधारशिला रखी थी। एसबीईआर इंडिया कीखरीद सहित बीबीपी की शुरुआती बिक्री, 7 जीपीआरएपुनर्विकास परियोजना के निर्माण को पूरा करने के लिएवित्तपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

