भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का करनाल आगमन पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत यात्रा की शुरुआत करनाल की घरौंडा विधानसभा से हुई। रेलवे रोड पर जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर एवं जिला टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चन गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद नमस्ते चौक पर विधायक जगमोहन आनंद एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का काफिला मीरा घाटी, महाराणा प्रताप चौक, कर्ण गेट पहुंचा यहां उनका जोरदार स्वागत किया। इसी तरह भगवान परशुराम चौक, वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर भगवान वाल्मिकी को नमन किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन चौक पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया नमन किया। प्रदेश के स्वागत की यह यात्रा महात्मा गांधी चौक सहित अनेक स्थानों पर पहुंची और यहां पर भी कार्यकर्ताओं, नेताओं और गणमान्य लोगों द्वारा ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, जय श्रीराम, भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद और डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस परिवार का अभिन्न सदस्य है। संगठन की मजबूती और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, मेयर रेणुबाला गुप्ता, वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि जब बूथ अध्यक्ष बूथ पर पसीना बहाता है तब सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ही पार्टी को लगातार सत्ता में बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें, क्योंकि चुनावी जीत का रास्ता बूथ से होकर ही गुजरता है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की आधारशिला होता है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान भी किया।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देशभर के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक प्रभावशाली और निर्णायक शक्ति के रूप में उभरा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व, उसकी क्षमता तथा साहस का सम्मान कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्य लक्ष्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना, जनसेवा करना और राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम को विधायक जगमोहन आनंद, विधायक रमेश कश्यप, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, नगर निगम मेयर रेनुबाला गुप्ता तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने भी प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि करनाल जिले का प्रत्येक पन्ना प्रमुख, केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, विधायक रमेश कश्यप, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता, प्रभारी एवं चेयरमैन भारत भूषण जुआल, दीपक शर्मा, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान निदेशक प्रोफेसर विरेंद्र चौहान, जवाहर सैनी, संतोष अत्रेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वच्छ भारत मिशन सुभाष चन्द्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदेव पाढा, मेहर सिंह कलामपुरा, अशोक सुखीजा, प्रदेश उपाध्यक्ष चेयरमैन एडवोकेट वेद पाल, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, निर्मला बैरागी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, साहिल मदान, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानव पुरी, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, जिला प्रवक्ता शिव नाथ कपूर आदि मौजूद रहे।
