नई दिल्ली : वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विद्या भारती दिल्ली प्रांत द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नमामि भारतम् – एक समय, एक लय, एक स्वर’ के अंतर्गत सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौरी गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा दिल्ली के 16 विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 4,000 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्दे मातरम् की 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को स्मरण करना तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों को सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान के संदेश से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शशिकांत शर्मा, डी.डी.ई. वेस्ट-ए, मुख्य वक्ता डॉ. सतीश माहेश्वरी, महामंत्री, विद्या भारती दिल्ली प्रांत तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती गीता आहूजा, अध्यक्ष, पश्चिमी विभाग उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री वी.के. गुप्ता, मंत्री, पश्चिमी विभाग की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के अध्यक्ष श्री सुनील आनंद, व्यवस्थापक श्री दिनेश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य श्री बिनोद चौधरी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। इसके अलावा श्री कुलदीप चौहान, पूर्व आचार्य परिषद संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य, एम.सी.एल. हरि नगर, श्रीमती परविंदर सलूजा, पूर्व आचार्य एवं प्रबंधन कमेटी सदस्य, श्री पवन, विद्यार्थी परिषद सदस्य, श्री मुकेश मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता डॉ. सतीश माहेश्वरी ने वन्दे मातरम् के इतिहास, राष्ट्रीय महत्व तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्दे मातरम् भारतीय सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने एक साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। अभियान के अंतर्गत सरस्वती बाल मंदिर, राजौरी गार्डन, संत हरिदास पब्लिक स्कूल, जय विहार नजफगढ़, मुकंदलाल कत्याल स्कूल, तिलक नगर, कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल, राजौरी गार्डन, शैडले पब्लिक स्कूल, राजौरी गार्डन, विश्वगिरि मंदिर, रघुवीर नगर, मोतीनाथ संस्कृत महाविद्यालय, रमेश नगर, बी-6 सेक्टर-7 रोहिणी, एमसीडी पार्क जे-8 ब्लॉक राजौरी गार्डन, भारद्वाज मॉडल स्कूल श्याम नगर, नरेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट श्याम नगर, कोलंबिया फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास पुरी, मायका स्वीट होम अनाथालय नजफगढ़, ज्ञान मंदिर विद्यालय नारायणा, सेवा भारती ट्रस्ट रघुवीर नगर तथा बाड़मेर हाईवे सहित 16 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐतिहासिक आयोजन को मीडिया का भी व्यापक कवरेज मिला और हिन्दुस्तान टाइम्स सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की गतिविधियों को कवर किया तथा डॉ. सतीश माहेश्वरी, श्री शशिकांत शर्मा और श्रीमती गीता आहूजा के विशेष साक्षात्कार भी लिए। लगभग 4,000 प्रतिभागियों की सहभागिता वाला यह आयोजन सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौरी गार्डन के लिए एक विशेष अवसर रहा। ‘एक समय • एक लय • एक स्वर’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ के उद्घोष के साथ हुआ।
