अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर को समाधान फाउंडेशन द्वारा सम्मानित
गौतमबुद्ध नगर में आयोजित सम्मान समारोह में महामना सम्मान प्राप्त करते हुए अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र एवं समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी
गौतमबुद्ध नगर, २६ अगस्त 2026 – सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र को समाधान फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित “महामना सम्मान” से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली के निकट गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें यह सम्मान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान, कानून-व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन तथा जनसामान्य के कल्याण हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
समाधान फाउंडेशन द्वारा डॉ. मिश्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर में पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया गया है। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम तथा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके नवाचारों ने आम नागरिकों का विश्वास पुलिस के प्रति और प्रगाढ़ किया है। डॉ. मिश्र ने सदैव पुलिस को सेवा का माध्यम माना है और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाया है।
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा, कि “पुलिस का धर्म है जनता की सेवा और सुरक्षा। यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर पुलिस बल के समर्पण और परिश्रम का सम्मान है। हम निरंतर यह प्रयास करेंगे कि कानून का राज स्थापित हो और प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।”यह सम्मान के लिए समाधान फाउंडेशन ट्रस्ट का आभारी हैं जो आज सम्मान प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया हैं ।
समाधान फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी ने बताया कि महामना सम्मान प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो। डॉ. मिश्र द्वारा कोविड काल से लेकर वर्तमान तक कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा अभियान चलाने, तथा युवा-जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के कार्य को विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि ऐसी सम्मान परंपरा समाज में सेवा भाव को प्रोत्साहित करती है और अधिकारियों को और अधिक प्रेरित करती है।
*विशेष – महामना सम्मान:
– स्थापित: 2020, समाधान फाउंडेशन द्वारा
– उद्देश्य: समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना
– पूर्व सम्मानित: शिक्षाविद, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता व पुलिस अधिकारी
– इस वर्ष: पुलिस सेवा एवं जनकल्याण श्रेणी में डॉ. राजीव नारायण मिश्र
– सम्मान स्वरूप: प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न

