आज “श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत)”, सेक्टर-11, रोहिणी, दिल्ली द्वारा सेक्टर-10, जापानी पार्क में आयोजित 29वीं भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह आयोजन धर्म, संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र का भव्य मंचन किया जा रहा है। सभी आयोजकों का हृदय से आभार तथा प्रभु श्रीराम से सफल आयोजन की मंगलकामनाएँ।
रोहिणी में श्री रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है
रोहिणी सेक्टर-11 की श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान नवीन कौशिक, मुख्य संयोजक कर्मसिंह ¨कर्मा, मुख्य संरक्षक अनिल राणा , चेयरमैन उमेश पाठक व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के पूर्व मौके पर चेयमैन पाठक जी ने बताया कि रामलीला में सेक्टर 11, 16, 17 के कलाकार भाग लेते हैं, जिसे दर्शकों ने हमेशा अपना स्नेह दिया है। इस रामलीला मंचन में सभी कलाकार हमारी कमेटी के ही सदस्य है,।उत्तरी दिल्ली चेयरमैन प्रवेश वाही, रोहिणी जोन के चेयरमैन देवेंद्र सोलंकी, विधायक महेंद्र गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, महामंत्री सुमीत चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी मिलकर विगत वर्षो की भाति इस साल की रामलीला को भव्य रामलीला बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है ।
