भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड (आईआईटी रोपड) और राजीव गांधीनेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (आरजीएनएयू) के बीच एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों संस्थान मिलकर यूएवी ऑपरेशंसऔर ड्रोन तकनीक में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रम चलाएंगे।
इस समझौते पर आईआईटी रोपड के निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजाऔर आरजीएनएयू के कुलपति प्रोफेसर भृगु नाथ सिंह ने दोनों संस्थानों केशिक्षकों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी आरजीएनएयू मेंअध्ययन करेंगे और दूसरे सेमेस्टर में आईआईटी रोपड में आएंगे। पाठ्यक्रमइस प्रकार तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को यूएवी तकनीक कीसैद्धांतिक समझ के साथ–साथ ड्रोन ऑपरेशंस और इसके अनुप्रयोगों काव्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो। इसमें दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता कापूरा लाभ उठाया गया है।
इस अवसर पर प्रोफेसर आहूजा ने कहा कि यह साझेदारी ड्रोन तकनीक मेंशोध और कौशल विकास के नए अवसर खोलेगी। दोनों संस्थानों नेतकनीकी शिक्षा, क्षमता निर्माण और इस तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र मेंअनुसंधान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह साझेदारी भारत के विस्तारित ड्रोन और विमानन क्षेत्र की बढ़ती मांगों कोपूरा करने के लिए कुशल पेशेवर तैयार करने की साझा प्रतिबद्धता कोदर्शाती है।

